Monday, 13 March 2023

ऐ मुसाफिर ..

 इन मुस्कानों की खूबसूरती पर

फ़िदा न होना ऐ मुसाफिर ..

बेनकाब उन चेहरों के पीछे ,

टूटे वादे भी बहुत है.. बेनाम जख्म भी  !!


सेह सको तो सेह लेना उस बेवफाई को,

फिर मत कहना, हमने वाकिफ नहीं किया ..

तजुर्बा हम भी रखते है ,

फिर मत कहना उसने घायल कर दिया !

उस बेवफाई के आशिक़ , गुमराह मुसाफिर भी बहुत है.. खोखले जज़बाद भी !


उन मैखानो ने देखे है ऐसे बदनसीब ..

जिनको उन्ही राहों पर पाया गया था !

ठन्डे अंगारे भी बहुत है, .. जलते चाँद भी !!


इसीलिए कहते है,

मत जाओ उन राहों पर..

मोड़ लो अपना रास्ता,

क्युकी पीछे छूटे उन नज़रों पर,

सिरवटें भी बहुत है,.. दरारें भी !!

4 comments:

  1. Chan ahe kavita. Hindi strong ahe 👌rma.

    ReplyDelete
  2. ठण्डे अंगारे और जलता चाँद. बहोत खूब 🤗😍

    ReplyDelete